February 14, 2026 5:03 am

टेलर में कार की जोरदार टक्कर, चालक घायल

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर लोहरा पावरहाउस के पास एक कार ने आगे चल रही टेलर गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। बताया गया कि रेनूकूट निवासी किशन सिंह उम्र 28 वर्ष कार से वाराणसी की ओर से रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। इसी दौरान लोहरा पावरहाउस के पास आगे चल रहे टेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से कार चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार टेलर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन चालक का सिर आगे के शीशे से टकरा गया, जिससे सिर में खरोंच के साथ हल्की चोट आई और हल्का रक्तस्राव हुआ।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला तथा सुकृत चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!