February 14, 2026 5:02 am

आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में हवन पूजन के साथ बारहवीं के छात्रों की विदाई

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त)आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी पुनर्वास प्रथम बीजपुर में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई समारोह से पूर्व विद्यालय में सरस्वती पूजन एवं हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरोहित भोलानाथ पांडेय द्वारा विधि विधान पूर्वक माता सरस्वती की पूजा अर्चना करवा कर सर्व मंगल कामना की गई। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने हवन में आहुतियां देकर परीक्षा में सफलता की कामना की। हवन पूजन कार्यक्रम के पश्चात कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा बारहवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह में सीनियर छात्र छात्राओं ने जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों के साथ अपने अपने अनुभवों को साझा किया।वहीं जूनियर छात्रों ने भी अपने सीनियर छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर उनकी सफलता की कामना की। प्रधानाचार्य ताड़क नाथ दुबे ने सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा से सम्बंधित दिशा निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि मन लगाकर अध्ययन करें, बिना किसी तनाव के निर्भीक होकर परीक्षा में जाएं और मेहनत व लगन से पढ़ाई करें निश्चित ही सफलता आपके कदमो में होगी। इस अवसर पर कुछ बच्चों ने विदाई गीत गाकर माहौल को गमगीन कर दिया। अंत में जूनियर छात्रों द्वारा सभी सीनियर छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर व गिफ्ट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मयंक राज शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बीजपुर, समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव, अमित केशरी, मनोज कुमार दुबे, विमलेश यादव समेत क्षेत्र के सम्भ्रांत जन, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!