February 14, 2026 5:03 am

महिला से छेड़छाड़ प्रकरण में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। महिला से छेड़छाड़ के मामले में थाना अनपरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार वादी की लिखित तहरीर पर थाना अनपरा में मुकदमा संख्या 26/2026 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप था कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 13 फरवरी 2026 को डिबुलगंज तिराहा के पास से विकास उर्फ विक्की उम्र 29 वर्ष निवासी कुंडाडोही टोला लोहरा पोस्ट खदुआ थाना अनपरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!