February 14, 2026 7:26 am

पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण में मानक की उड़ाई जा रही धज्जियां सप्ताह पूर्व पेंटिंग हुई सड़क पर उगी घांस फूंस

– ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभागीय जेई की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का लगाया आरोप 

सोनभद्र। विकास खंड नगवां के पहाड़ी क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण में कोरम पूरा कर मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जानकारी के अनुसार विकास खंड नगवां के रामपुर पनौरा मेन रोड से सोमा की ओर जाने वाली लगभग तीन किमी लम्बी सड़क पर पेंटिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा एक सप्ताह पूर्व किया गया था। जिसपर जगह जगह घांस फूंस उगे हैं। जो सड़क निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की ठेकेदार द्वारा रोड की पटरियों को साफ तक नहीं किया। न तो पेंटिंग के समय रोड़ की अच्छी तरह सफाई किए बिना ही हल्की गिट्टी छिड़क कर पेंटिंग का कोरम पूरा कर दिया गया है। सड़क निर्माण में गिट्टी की भुजाइ में कम तारकोल डाला गया है। जिससे सड़क ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत दिनों बाद इस सड़क पर सरकार की नजर पड़ी और निर्माण कार्य शुरू हुआ तो हम लोगों को खुशी हुई लेकिन ये सड़क ठेकेदार और विभागीय जेई की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। सरकार के जीरो टार्लेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उच्च अधिकारियों का किसी को कोई भय नहीं है ठेकेदार और विभागीय अधिकारी अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांचकर कार्यवाही की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!