February 12, 2026 5:24 am

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ व सघन वाहन चेकिंग

सोनभद्र। दिनांक 11 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!