सोनभद्र(दुद्धी) योगी सरकार के बजट में वित्तीय वर्ष 2026–27 में अंतर्राज्यीय / बहुउद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना वाणिज्यिक (अमवार) को 720.48 करोड़ रुपए आवंटित हुए है।परियोजना के लिए बजट आवंटित होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है।अधिशाषी अभियंता ई विनोद कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में परियोजना को 670 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित हुई है।जिसमें स्पिल्वे के अवशेष कार्य सहित मुख्य कनहर नहर ,माइनर ,टनल, एक्वाडक्ट सहित अन्य कार्यों के लिए 670 करोड़ रुपए और भूमि क्रय के लिए
50.48 करोड़ रुपए का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 –26 में शासन के बजट में 598.10 करोड़ रुपए का प्रावधान था जिसके पुनरीक्षित उपरांत बजट को 538.29 करोड़ रुपए किया गया था जिसमें अगस्त माह के दौरान 50 करोड़ रुपए एवं मंगलवार को 50 करोड़ रुपए आवंटित हुए है।अब तक पिछले वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपए आवंटित हुए।









