February 12, 2026 8:18 am

हत्याकांड का सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में हुए हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 27/28 जनवरी 2026 की रात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मंगरू उम्र लगभग 35 वर्ष जो रामगढ़ बाजार में भीख मांगकर जीवनयापन करता था, की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम चौकीदार की तहरीर पर थाना पन्नूगंज में मु0अ0सं0 21/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर करवनिया नहर मझिगाई पुलिया के पास से आरोपी विकाश कुमार उर्फ विक्की उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के प्रयास के दौरान पकड़े जाने के भय से कांच के टुकड़े से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कांच का टुकड़ा, जैकेट, पैंट, जूते व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है। इस खुलासे से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, हे0का0 सुशील सिंह, का0 ओम प्रकाश यादव, का0 दीपक गिरी, म0का0 ममता यादव

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!