February 11, 2026 6:24 am

एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर पिकअप चला रहे चालक की गाड़ी सीज

सोनभद्र। एआरटीओ राजेश्वर यादव की टीम ने शराब पीकर पिकअप चलाने वाले एक चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी सीज कर दी। ओवरलोड सवारी देखकर वाहन को रोकने पर चालक के मुंह से शराब की गंध आई, जिसे चेकिंग मशीन से पुष्टि की गई। जांच में यह भी पाया गया कि पिकअप में उपर-नीचे अतिरिक्त सवारी बैठाई गई थी। वाहन को रायपुर थाना में सुपर्द किया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि बिहार के कई गांवों से रोज़ाना दर्जनों पिकअप सवारी लेकर बाजार आते हैं और उपर-नीचे ओवरलोड सवारियों के साथ आवाजाही करते हैं। क्षेत्र के रायपुर, माची थाना समेत अन्य इलाकों में यह वाहन प्रतिदिन आते-जाते हैं, लेकिन अक्सर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज एआरटीओ की टीम ने खलियारी, रायपुर, तेंदुआ, सुअरसोत, वैनी, रामगढ़ समेत दर्जनों स्थानों पर ओवरलोड वाहनों की जांच कर कार्रवाई की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!