February 10, 2026 6:09 am

NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा गया

सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के वांछित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 लाख बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act से संबंधित वांछित रोहन उर्फ चिंटू उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र शिवकुमार निवासी सिनेमा रोड पूर्वी परासी थाना अनपरा (मूल निवासी ग्राम ममरखापुर थाना कोतवाली शहर जनपद आजमगढ़) को दिनांक 8 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 8 फरवरी को समय लगभग 11:01 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर समय करीब 15:43 बजे थाना अनपरा क्षेत्र अंतर्गत बहदग्राम ककरी में ककरी वारफाल पेड़ के पास पत्थर के नीचे छिपाकर रखी गई 6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 27/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया अन्य संलिप्त आरोपी की तलाश एवं विवेचना जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी रेनूसागर), हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल अजीत यादव

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!