February 10, 2026 10:37 am

मुख्य अभियंता ने कनहर परियोजना का किया निरीक्षण,शीघ्र रिलीज होगा ₹50 सीआर

सोनभद्र:(दुद्धी)कंनहर सिंचाई परियोजना के दाई मुख्य नहर के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार सिंह ने रविवार दोपहर किया। इसी क्रम में उन्होंने 25 किमी के मुख्य नहर से निकलने वाले छोटे –छोटे माइनर एवं पुलिया आदि के हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय अवलोकन मैप के माध्यम से बीडर गांव 25 किमी से बघाडू गांव जीरो किमी तक करीब छः घंटे तक विभिन्न जगहों पर रुक रुक कर बड़े ही गंभीरता से किया और समस्याओं के बारे में भी संबंधित अभियंताओं से जानकारी ली।इस दौरान फील्ड हॉस्टल पर कार्यों के बाबत अभियंताओं से समीक्षा बैठक की इसके उपरांत मुख्य अभियंता बाई नहर के जीरो पॉइंट सहित मुख्य नहरों के कार्यों का निरीक्षण किया।मुख्य अभियंता ने बताया कि दोनों मुख्य नहरों के कार्य हो रहे है निर्माण को गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है साथ ही अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।मुख्य नहर निर्माण में पड़ने वाले सैकड़ों पेड़ो के कटान की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है ,वन निगम को पेड़ो के कटान की जिम्मेदारी है शीघ्र ही संबंधित खंड के अधिशाषी अभियंता संपर्क कर कार्य में तेजी लाएंगे।इस दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ,दिलीप कुमार, राम आशीष,सहायक अभियंता टीएन झा,रोहित सिंह आनंद कुमार मंकेश कुमार श्रवण कुमार सहित कई अभियंता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!