February 9, 2026 4:36 am

पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 10 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार।

*एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी*

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई है।यह गिरफ्तारी 8 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:10 बजे हथियार मोड़ (चकचपकी) के पास से की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान फूलमती (लगभग 40 वर्ष), पत्नी रमेश निषाद, निवासी चकचपकी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। वह प्लास्टिक की जरिकेन में अवैध शराब का परिवहन कर रही थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दुद्धी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। महिला के खिलाफ थाना बभनी में मु0अ0सं0 22/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, उपनिरीक्षक सरफराज हुसैन और महिला कांस्टेबल दीपा यादव शामिल थीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!