February 9, 2026 4:27 am

पुलिस की बड़ी कार्रवाई! जिला बदर और टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार।

*पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई*

सोनभद्र/​बीजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधी रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।​​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध मुक्त समाज की दिशा में कार्रवाई करते हुए बीजपुर पुलिस रविवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर अपराधी रंजीत सिंह बकरिहवा मोड़ के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है।​सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोपहर के समय आरोपी को धर दबोचा।​पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत सिंह एक शातिर अपराधी है जिस पर मारपीट छेड़खानी और धमकी देने जैसी धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।अभियुक्त को धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था।जिला बदर होने के बावजूद वह अवैध रूप से क्षेत्र में मौजूद रहकर नियमों का उल्लंघन कर रहा था।​इस गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दुद्धी सीओ राजेश राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि इस सफल अभियान में बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय हेड कांस्टेबल विपिन यादव कांस्टेबल हरिश्चन्द्र और कांस्टेबल रामप्रकाश यादव की अहम भूमिका रही वही सीओ दुद्धी राजेश राय ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और जिला बदर आदेशों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!