February 9, 2026 4:29 am

पुलिस की बड़ी सफलता! 24 घंटे में नाबालिग बालिका को 80 सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी संसाधनों की मदद सकुशल की बरामद

*बालिका के परिजनों ने पुलिस की भूरी-भूरी की प्रशंसा*

सोनभद्र ।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग बालिका/पीड़िता को सकुशल किया बरामद 15 वर्ष की नाबालिग बालिका निवासिनी थाना रॉबर्ट्सगंज अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी जो वापस नहीं लौटी। बालिका के परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता की तलाश प्रारंभ की गई पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पूरी रात लोढ़ी टोल प्लाजा से पंचमुखी मंदिर तक लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर पीड़िता की लोकेशन से संबंधित जानकारी एकत्र की गई।पुलिस की सतर्कता एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका/पीड़िता को बढ़ौली चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत बालिका द्वारा बताया गया कि वह मार्ग भटक जाने के कारण पन्नूगंज की ओर चली गई थी। बालिका/पीड़िता को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया सुपुर्दगी के पश्चात परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।बरामदगी करने वाली पुलिस,चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक अमित सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज,टी एस आई हरेराम यादव एवं टी एस आई भरत कुमार राय,महिला कांस्टेबल पिंकी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!