February 9, 2026 7:03 am

खनन क्षेत्र में खूनखराबा, खनन व्यवसायी के भाई की हत्या से दहशत

सोनभद्र। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बघमनवा खनन क्षेत्र में स्थित गिरधर स्टोन प्लांट पर खनन व्यवसायी के भाई की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने प्लांट पर सो रहे वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक की पहचान 78 वर्षीय विष्णु हरी उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ उपाध्याय निवासी थाना गोपीगंज जिला भदोही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विष्णु हरी उपाध्याय प्लांट परिसर में ही सो रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस, एडिशनल एसपी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या के साथ-साथ चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया हो सकता है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस जघन्य हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!