February 7, 2026 4:57 am

युवा जन कल्याण सेवा संस्था ने डोडहर में खेल मैदान का किया शुभारंभ

सोनभद्र/​बीजपुर(विनोद गुप्त)क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा और खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा ग्राम पंचायत डोडहर के टोला जलवा बस्ती में खेल गतिविधियों का भव्य आगाज किया गया।संस्था ने यहाँ वॉलीबॉल,खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों के लिए खेल मैदान तैयार कर स्थानीय युवाओं को समर्पित किया है।ब​संस्था के संस्थापक राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए संस्था द्वारा इस मैदान पर वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी का निशुल्क प्रशिक्षण(ट्रेनिंग)दिया जाएगा।खेल के सुचारू संचालन के लिए संबंधित खेल कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।खेल में रुचि रखने वाले इच्छुक बच्चे व युवा संस्था में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।​कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से खेल सामग्री का वितरण भी किया गया।वॉलीबॉल कमेटी को बेहतर अभ्यास के लिए ​दो वॉलीबॉल ​एक वॉलीबॉल नेट ​अन्य आवश्यक खेल उपकरण प्रदान किए गए।​​इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक राजेश कुमार वैश्य,कृष्ण कुमार वैश्य (बिहारी)राजा कुमार, अभिषेक,मनीष,संदीप,ऋषि,राजू और नरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा भाई-बहन उपस्थित रहे।सभी ने संस्था के इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!