सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)वन रेंज क्षेत्र जरहा के अजीर नदी से इस समय बालू का अबैध खनन और परिवहन बेलगाम हो गया है।बताया जाता है कि अभी तक खनन माफिया चोरी चुपके बालू खनन को अंजाम दे रहे थे लेकिन अब यह काला कारोबार क्षेत्रीय वन दरोगा की मिली भगत से खुलमखुल्ला चल रहा है।सूत्रों के अनुसार जरहा गाँव के टोला राजो अंतर्गत मोहारे की अजीर नदी इस समय खनन माफियाओं के लिए मुफीद स्थान बन गया है।मंगलवार की अलसुबह नेमना गाँव में सड़क किनारे कई जगह ट्रेक्टर से बालू गिराया गया।जानकारी लेने पर बताया गया कि राजो का लतीफ नामक ब्यक्ति प्रतिदिन रात में चार से छह ट्रेक्टर बालू गाँव मे जरूरत मन्द लोगों तक 2500 रुपए में पहुचाता है।इस बाबत जब बीट वन दारोगा राहुल दुबे से जानकारी ली गयी तो उन्हों ने जबाब देने की बजाय चुप्पी साध ली।सूत्रों के अनुसार चेतवा नेमना जरहा राजो आदि गांवों में खुलेआम अजीर नदी से बालू खनन और परिवहन से ग्रामीण आजिज आ गए हैं।शिकायत है कि चार पाँच ट्रेक्टर पूरी रात बालू लेकर सड़क पर फर्राटा भरते हैं जिससे लोगों की नीद हराम हो गयी है।








