कस्बे के दुर्गा पूजा पंडालों व प्रदर्शनी मेला का रात्रि में किए निरीक्षण
सोनभद्र/ नवरात्रि, दशहरा त्योहारों को देखते हुए नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा यम पुलिस फोर्स के साथ सोनभद्र के कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला।मार्च बढ़ौली चौराहा, शीतला माता मंदिर, महिला थाना, कचहरी से होते हुए बढ़ौली चौराहा पर पुनः समाप्त हुआ। इस दौरान नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने राहगीरों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें पैदल गस्त के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था और बाजार में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया श्री मिश्रा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना में भाग ले सकें पैदल गस्त के उपरांत नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने की बात कही सोनभद्र के हाइडिल मैदान में लगे प्रदर्शनी मेले का रात्रि में श्री मिश्रा ने मेले का जायजा लिया मेला सुरक्षा में लगे तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए









