October 24, 2026 4:47 am

एनटीपीसी रिहंद में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना हेतु कार्यशाला का आयोजन

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा वित्तीय साक्षरता बढ़ाने सामाजिक सुरक्षा को सशक्त करने युवाओं कोरोजगार हेतु सक्षम बनाने एवं देश में रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में प्रधान मंत्री विकसित भारत योजना के प्रति नियोक्ताओं और आम नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने हेतु कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वाराणसी द्वारा कर्मचारी विकास केंद्र के नेहरू हाल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में ईपीएफओ प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के प्रमुख ठेकेदार प्रतिष्ठान जैसे मेसर्स भरत कंस्ट्रक्शन,मेसर्स प्रूमाटेक, मेसर्स पवन कंस्ट्रक्शन आदि के अनुज्ञापी,भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि सीटू, एटक एवं एनओएआर के समक्ष प्रधान मंत्री विकसित भारत योजना की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।इस योजना के अंतर्गत औपचारिक कार्यबल में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने,रोजगार क्षमता के विकास तथा नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहन प्रदान करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन स्थित मंथन प्रेक्षागृह में एनटीपीसी रिहंद के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ एक बैठक आयोजित की गई।इस दौरान श्री नीरज श्रीवास्तव ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे संबंधित प्रक्रियाओं पर चर्चा की। एनटीपीसी रिहंद के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए योजना को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!