June 23, 2025 11:45 pm

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आगमन 23 जून को

– जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कार्यक्रम की दी जानकारी

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता एवं शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह का आगमन 23 जून को होना है। प्रेस वार्ता विस्तृत जानकारी देते हुए आरएलडी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 जून को वाराणसी से सड़क मार्ग से चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आगमन सोनभद्र शाम लगभग चार बजे होगा। जिनका प्रथम स्वागत हिंदुआरी तीराहे पर बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं एवं पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों द्वारा किया जायेगा। श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि किसानों की आवाज दिल्ली में बुलंद करने वाले राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह 23 जून की शाम को नगरपालिका परिषद रावर्ट्सगंज में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करेंगे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि 23 जून रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 24 जून को मंत्री जयंत सिंह अपने विभागीय योजनाओं की समीक्षा जिम्मेदार अधिकारियों के साथ करते हुए 24 जून को शाम सोनभद्र से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोनभद्र दौरा भ्रमण कार्यक्रम युवाओं और किसानों के लिए खास है। जनपद के युवाओं को रोजगार एवं किसानों के लिए संसाधनों पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, मीडिया प्रभारी विकास पांडेय मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!