June 8, 2025 4:10 am

महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा क्षत्रिय समाज- विनीत सिंह

सोनभद्र। मानव जाति के पुनः प्रादुर्भाव से ही जन कल्याण हेतु बनाई गई मनु स्मृति के काल खण्ड से क्षत्रिय सम्पूर्ण धरती पर जीवों की रक्षा हेतु कृत संकल्पित रहे और आज आधुनिक युग मे भी कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। इतिहास साक्षी है जब कभी अखण्ड भारतभूमि पर संकट आया तब क्षत्रिय समाज ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की है। सतयुग में ईक्वांक्षु कुल में जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र से प्रारंभ होकर त्रेता युग मे श्रीकृष्ण, राजा भरत, भगवान बुद्ध, ललितादित्य नागवंशी ,बप्पा रावल, मिहिरभोज, चंद्रगुप्त समुद्रगुप्त, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, दुर्गादास राठौड़, बन्दा बहादुर, क्षत्रपति शिवाजी महाराज, महाराज सुहेलदेव जैसे अनगिनत महापुरुषों की गौरव गाथा हमारे समाज समेत सम्पूर्ण मानव जाति के लिये सम्मान का विषय है। यदि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत सौपना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा और संयम का पाठ पढ़ाना पड़ेगा। यदि आज क्षत्रियो का इतिहास हटा दिया जाय तो भारत समेत आधी पृथ्वी का इतिहास शून्य हो जायेगा। उक्त विचार श्री राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में आये वक्ताओं ने व्यक्त किया।

सम्मेलन में मुख्य अथिति जशपुर के महाराज श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव, कुँवरनी जया सिंह, जूदेव, श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, विशिष्ट अथिति एमएलसी विनीत सिंह रहे। सम्मेलन से पूर्व करणी सेना के सैंकड़ों सैनिकों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करते हुए काफिला नगर भ्रमण करते हुए श्री रामलीला मैदान स्थित सम्मेलन स्थल पर पहुंचा। सम्मेलन का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, महाराणा प्रताप व श्री करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष स्व.सुखदेव सिंह गोगामणि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। इसके पश्चात करणी सेना की जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष का संयुक्त रूप से माल्यापर्ण करके स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति राकेश सिंह रघुवंशी ने क्षत्रियों के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा अब क्षत्रिय समाज राष्ट्र महापुरूषों का अपमान कदापि बर्दाश्त नही करेगा और ऐसा करने वालो को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा और कानूनी कार्यवाही भी कराने का कार्य करेगी।

विशिष्ट अथिति एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार से किसी भी समाज के महापुरुष के अपमान पर राष्ट्रदोह का कानून बनाने की पुरजोर मांग की।सम्मेलन में केवटा राजपुर के हिमांशु सिंह, इन्द्रसेन सिंह,प्रवीण सिंह,मधुसूदन सिंह,सत्य प्रताप सिंह,सोनेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामनारायण सिंह चन्देल,प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह,रंजना सिंह,पुष्पा सिंह, डॉ गौरव सिंह मुन्ना,श्री करणी सेना के मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह,अभिषेक सिंह “पिंकू”,मनीष सिंह अंकुर सिंह कश्यप,रमेश सिंह समेत जिले के कोने कोने से क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता संतोष सिंह चन्देल व संचालन आनंद सिंह किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!