सोनभद्र। बभनी (नरेश गप्ता) विकास खंड बभनी स्थित जनता शिक्षण संस्थान के सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR (सर्वे इनफॉरमेशन रिपोर्ट) अभियान को सफल बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना रहा।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों को होने वाली किसी भी तकनीकी अथवा व्यवहारिक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। साथ ही गांव-गांव जाकर सीधा संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सर्वे एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर बभनी न्याय पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा समाजसेवी डॉ. अमर देव पाण्डेय ने बीजेपी मंडल के समस्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए पारंपरिक दाल-बाटी-चोखा भोज का आयोजन भी किया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल बना। डॉ. अमर देव पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य समाज सेवा है और कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में SIR प्रक्रिया से वंचित न रहे, यह सभी की जिम्मेदारी है। वहीं मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच सेतु बनकर कार्य करना पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष जान सिंह गोंड, प्रेमचंद गुप्ता, शिवपूजन, ज्वालाप्रसाद, शिव प्रसाद सहित शक्ति केंद्र संयोजक कुंज बिहारी, जयप्रकाश, सोनप्रसाद, प्रदीप कुमार, बूथ अध्यक्ष छोटेलाल, बसंतदेव पाण्डेय, सुरेश कुमार, मनराज, राधेश्याम खरवार, जिला कार्य समिति युवा मोर्चा सदस्य सुनील कुमार, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे और SIR अभियान को पूर्ण सफलता दिलाएंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello









