सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में लंबित जब्तशुदा माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना कोन में विभिन्न अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विधिसम्मत विनष्टिकरण किया गया तथा कुल 11 वाहनों की नियमानुसार नीलामी संपन्न कराई गई। 629 लीटर से अधिक शराब का विनष्टिकरण, वर्ष 2025 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत दर्ज 56 मामलों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, जिसमें कच्ची शराब 535 लीटर, बीयर 36 लीटर, अंग्रेजी शराब 58.860 लीटर यह पूरी कार्रवाई अपर सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी के आदेश के अनुपालन में गठित समिति द्वारा की गई। समिति की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ओबरा ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी ओबरा, अभियोजन अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षक की उपस्थिति में पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से नीलामी एवं विनष्टिकरण कराया गया। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









