February 13, 2026 7:18 pm

30 ग्राम हेरोईन बरामद, लग्ज़री कार जब्त, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमीत कुमार के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। दिनांक 27 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 11:55 बजे मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से सुनील भारती उम्र 32 वर्ष निवासी निमियाटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर को 30 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोईन की अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख बताई जा रही है। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0–20/2026 धारा 8/21/27A/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से हेरोईन की अवैध बिक्री में संलिप्त है। उसके साथी दीपक भारती एवं कबीर उर्फ रमेश बाहर से हेरोईन मंगवाते हैं। वह उनसे माल लेकर पुड़िया बनाकर फुटकर व थोक में बिक्री करता था। बताया कि हेरोईन बिक्री से प्राप्त धनराशि से उसने स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी तथा वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वांछित आरोपी दीपक भारती पुत्र गुलाब भारती निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा, कबीर उर्फ रमेश पुत्र अज्ञात निवासी तेलगवां थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) गिरफ्तार करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, राम बचन सिंह, दिनेश गौतम सहित पुलिस कर्मियों की टीम ने यह सफलता हासिल की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!