सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज महिला थाना प्रभारी सविता सरोज के निर्देशन में आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में कुल 8 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। प्राप्त प्रकरणों में से 6 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के आधार पर सुलह-समझौता करा दिया गया। वहीं शेष 2 प्रकरणों में दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि प्रदान की गई है, ताकि आपसी बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से घरेलू विवादों के समाधान का यह प्रयास निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य पारिवारिक सौहार्द बनाए रखना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 33









