February 12, 2026 3:26 am

तेल माफिया पर पुलिस का डबल एक्शन

– चोपन व अनपरा में एक ही दिन ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में डीजल,पेट्रोल व उपकरण बरामद

सोनभद्र। जनपद में अवैध तेल कालाबजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने “डबल एक्शन” लेते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अवैध डीजल-पेट्रोल, टैंकर, ड्रम, मोटर पंप सहित कई उपकरण बरामद करते हुए तीन को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस ने गुरमुरा क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस

  • 120 लीटर अवैध डीजल
  • 20 लीटर अवैध पेट्रोल
  • टैंकर (CG12AQ3258)
  • कई खाली ड्रम, जर्केन, मोटर पंप व लोहे के कूपे बरामद किए।

मौके से राम आशीष कुमार (नवादा, बिहार) एवं मनीष कुमार गुरमुरा को गिरफ्तार किया गया, जबकि सोनू जायसवाल फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-21/2026 के तहत बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस ने बैरपान क्षेत्र में कार्रवाई की।

  • 230 लीटर अवैध डीजल
  • खाली गैलन व प्लास्टिक पाइप बरामद कर
  • अमरेश यादव को गिरफ्तार किया।

जबकि जगत यादव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-07/2026 दर्ज किया गया है। अवैध तेल कालाबजारी में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध कारोबार, कालाबजारी और जनविरोधी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!