सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। थाना रायपुर के प्रभारी निरीक्षक रहे रामस्वरूप वर्मा को कोतवाली राबर्ट्सगंज का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस मीडिया सेल में पीआरओ के रूप में कार्यरत दिन्नू प्रसाद यादव को बभनी थाना का प्रभारी बनाया गया है।गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में चार थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया था, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 474









