February 13, 2026 7:09 pm

मकर संक्रांति पर सेवा का संदेश, 101 जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल

सोनभद्र। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जनपद के ग्राम बघुवारी टोला गरौरा में एक भव्य और भावनात्मक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनोज जायसवाल एडवोकेट द्वारा 101 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मनोज जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा संजय जयसवाल, रुपेश, कृष्ण कुमार जायसवाल, सुखदेव एवं संतोष चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और मानव सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। आयोजन ने समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने मनोज जायसवाल एडवोकेट एवं उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है और दूसरों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!