सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार के कब्जे से नकदी, आभूषण तथा अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम 14 जनवरी 2026 को तड़के खजुरी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कनहर नदी के पास दाह संस्कार घाट जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो पुरुष व एक महिला संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी राजा कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र राजू राम निवासी वार्ड नंबर 1 स्वीपर बस्ती कस्बा दुद्धी, शम्भू राम उम्र 40 वर्ष पुत्र बुद्धन राम निवासी गढ़वा डोमटोली थाना गढ़वा जिला गढ़वा (झारखंड), निशा देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी राजू राम निवासी वार्ड नंबर 1 स्वीपर बस्ती कस्बा दुद्धी, गिरफ्तार आरोपी ने शिव प्रसाद निवासी मलदेवा तथा शिखा ज्वैलर्स रामनगर में दिनांक 26 अक्टूबर 2025 एवं 19 दिसंबर 2025 को हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इन मामलों में थाना दुद्धी पर मुकदमा संख्या 272/25 एवं 317/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत पहले से मुकदमे दर्ज थे, जिनकी विवेचना उपनिरीक्षक जयशंकर राय एवं उपनिरीक्षक हरिकेश आजाद द्वारा की जा रही थी। बरामदगी एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी की नगदी ₹42,500, सफेद धातु की 19 जोड़ी पायल, 29 जोड़ी बिछिया, 2 जोड़ी राखी, 3 जोड़ी बैरवा बरामदगी के आधार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह से जुड़े तीन अन्य शातिर चोर अभी फरार हैं, जिनमें राजकुमार उर्फ गज्जू, लकी कुमार तथा एक अन्य राजा कुमार शामिल हैं। ये सभी अंतर्राज्यीय शातिर चोर बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुँवर सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, लक्ष्मण सिंह यादव, खालिद खान, महताब अहमद, भागीचंद्र यादव, कांस्टेबल आनंद यादव, विनोद सरोज एवं महिला कांस्टेबल संध्या यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।
Author: Pramod Gupta
Hello









