सोनभद्र। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अपेक्षित सतर्कता न बरतने के आरोप में चार थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्ष फिलहाल एसपी की रडार पर बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “ला एंड ऑर्डर” में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लाइन हाजिर किए गए थाना प्रभारी
- थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज – माधव सिंह
- थाना प्रभारी विंडमगंज – चंद्रशेखर सिंह
- थाना प्रभारी बभनी – कमलेश पाल
- थाना प्रभारी शाहगंज – राजेश सरोज
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गंभीर कमियां पाई गई थीं, जिन्हें संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य थाना प्रभारियों को भी अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









