February 13, 2026 6:37 pm

एससीसी सिंगरौली पहुचीं अजीरेश्वर धाम जारहा के सेमीफाइनल में

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जरहा अजीरेश्वर धाम के ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट मैच में मंगलवार को एससीसी सिंगरौली की टीम ने बीसीसी बभनी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले लीग मैच में बीजपुर और बभनी के बीच खेला गया जिसमें बीजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10ओवर में 10विकेट खोकर 85 रन बनाए। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीसीसी बभनी ने मैच को आसानी से जीत लिया। दूसरा लीग मैच रैंबो वारियर्स वाडफनगर और एससीसी सिंगरौली के बीच खेला गया जिसमें रैंबो वारियर्स वाडफनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 10 विकेट खोकर 72 रन ही बना पाई जिसका पीछा करते हुए एससीसी सिंगरौली ने 7.4ओवर में 73 रन बनाकर मैच जीत लिया।क्वार्टर फाइनल में बीसीसी बभनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6ओवर में 6विकेट खोकर मात्र 61 रन पर सिमट गई जिसको एससीसी सिंगरौली ने मात्र 4.5ओवर में ही जीत दर्ज कर लिया।क्वार्टर फाइनल में एससीसी सिंगरौली के सूरज तिवारी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैच में निर्णायक की भूमिका में रमेश गुप्ता और मु.अजीज कमेंट्री में रंजीत जायसवाल और आशिफ स्कोरर की भूमिका मुकेश और सुरेन्द्र ने निभाई। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कक्कू जायसवाल ,सोनू मोदनवाल, शैलेन्द्र सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल अमित जायसवाल, सूरजदूबे ,रंजीत जायसवाल के साथ कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!