February 12, 2026 3:59 am

नशे में धुत युवकों द्वारा उत्पीड़न, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल लोढ़ी में नशे में धुत व्यक्तियों द्वारा अटेंडेंट और नर्स के साथ उत्पीड़न व शारीरिक/यौन अत्याचार का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सीता कुमारी पुत्री शिवकुमार एवं कमला पुत्री राजाराम, जो जिला अस्पताल लोढ़ी के CT स्कैन विभाग में क्रमशः अटेंडेंट व नर्स के पद पर कार्यरत हैं, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िताओं के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे के बाद वे अपने कमरे में सो रही थीं। तभी उनके कमरे के दरवाजे पर जोर-जोर से गाली देने और पीटने की आवाज आई। दरवाजा खोलने पर सामने अनुभव मिश्रा, संतोष पाल और प्रिंस नशे की हालत में खड़े मिले। आरोप है कि तीनों ने नाम पूछने के बाद कुछ कॉपी/कागजात मांगते हुए खुद को अस्पताल का HR बताया। पीड़िताओं ने बताया कि उनके वरिष्ठ मौजूद नहीं हैं और सुबह इस विषय पर बात की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों ने जबरन कमरे में घुसकर मारपीट की और पर्सनल पार्ट्स पर हाथ डालने का प्रयास किया।विरोध करने पर आरोपितों ने भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं और धमकी दी कि कई दिनों से तुम लोगों का नाटक देख रहे हैं, तुम बाहर से आई हो, जो कहा जाए वह मानो, नहीं तो यहां नहीं रह पाओगी। घटना के तुरंत बाद पीड़िताओं ने 1090 पुलिस सेवा और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मामले को लेकर पीड़िताओं ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!