सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) क्षेत्राधिकारी नगर तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। साथ ही महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।पैदल गश्त के दौरान एसपी ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









