सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीपरडीह में बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे ग्राम पीपरडीह निवासी रामराज उम्र 25 वर्ष पुत्र रविंद्र निवासी जो दुद्धी से बाजार कर अपने घर पीपरडीह आ रहा था, कि विपरीत दिशा से आ रहे गांव के एक युवक ने ट्रैक्टर से टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे युवक का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होगया और सर मे भी गंभीर चोटे आई,जिसे एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टर के द्वारा इलाज कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, वहीं परिजनों के द्वारा दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई, सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनों से घायल व घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 94









