January 14, 2026 11:23 pm

धान क्रय केंद्रों पर खरीद में सुस्ती

सोनभद्र (दुद्धी) कृषि मंडी समिति स्थित एससीएफ और पीसीएफ पर धान क्रय किसानों से समर्थन मूल्य के अनुरुप इन दिनों चल रहा है लेकिन एससीएफ पर महज करीब पांच सौ कुंटल ही धान की खरीद हो सकी है जबकि लक्ष्य 10 हजार कुंटल का है।वही पीसीएफ पर करीब 2700 कुंटल धान की खरीद हो चुकी है।दुद्धी क्षेत्रों में किसानों सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार मांग करने पर दिसंबर माह से धान क्रय केंद्रों पर तेजी आईं थी लेकिन बीच– बीच में बायोमेट्रिक सत्यापन मशीन की तकनीकी खराबी या फिर अन्य कारणों से क्रय केंद्रों पर किसानों को ज्यादा चक्कर लगाना पड़ रहा है।इन केंद्रों पर पहले मंसूरिया की खरीदी की गई चुकी इस क्षेत्र में हाइब्रिड की पैदावारी खूब हुई है।जिसको देखते हुए केंद्रों पर इनकी भी खरीदी हो रही है।खाद्य विभाग के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से लगातार धान क्रय करने का कार्य किया जा रहा है।अभी तक 533 कुंटल धान खरीदी जा चुकी है।ज्यादातर किसानों के द्वारा हाइब्रिड धान बेचने के लिए लाई जा रही है।वही पीसीएफ संचालक दशरथ जायसवाल ने बताया कि अभी तक क्षेत्र के किसानों से 2700 कुंटल धान खरीदी जा चुकी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!