January 14, 2026 10:32 pm

मंदिर का ताला तोड़ दान पेटी सहित अन्य सामानो पर चोरों ने किया हाथ साफ

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप श्री लक्ष्मी नारायण शिव शक्ति मंदिर का दान पेटी पर चोरों ने बीती रात्रि रात्रि में हाथ साफ कर लिया। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ ज़ब मंदिर का पुजारी बुधवार को प्रातः करीब 6:30 बजे मंदिर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ देखकर आवाक रह गया, ज़ब मंदिर के अंदर देखा तो दान पेटी और साउंड सिस्टम, पीतल बाल्टी आदि गायब थी।उन्होंने घटना की सूचना मालिक को दी, सूचना मिलते ही मंदिर निर्माणकर्ता संतोष जायसवाल सपरिवार मंदिर में हुए चोरी की घटना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के अलावा चोरों ने घर का भी ताला तोड़कर सामान इधर -इधर करते हुए एक कंबल चुरा ले गए हैं। मंदिर के पुजारी महेंद्र मिश्रा ने चोरी की घटना की लिखित तहरीर थाने को दे दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी ने मौके का जांच पड़ताल किया।उन्होंने बताया इस तरह के घटनाओं में शामिल लोगों को कतई बक्सा नहीं जाएगा।बतादे कि बीते महीने भी एक ज्वैलरी शॉप में चोरी हुई थी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!