January 14, 2026 11:00 pm

मऊ की टीम ने सिवान की टीम को हराया, कल भभुआ से मैच

सोनभद्र (दुद्धी) 39 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर सिवान और मऊ के बीच 20– 20 ओवरों का मैच खेला गया। टॉस सिवान के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाए, जिसमें कुलदीप ने शानदार 112 रनों की पारी खेली।अरुण ने 19 तथा गौरव ने 16 रन की पारी खेली।गेंदबाजी करते हुए कैफ क्रिकेट सिवान टीम के खिलाड़ी रोहित ने 4 तथा गिल ने 3 विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कैफ क्रिकेट एकेडमी सिवान (बिहार) की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 229 रन बना सकी।जिसमे बिट्टू ने 100 रन की पारी खेली।अरुण ने 21 तथा अरुण चौहान ने 19 रन बनाया।गेंदबाजी करते हुए मऊ के गेंदबाज विवेक और अरुण ने 1-1 विकेट हासिल किया।इस तरह से मऊ की टीस ने कैफ क्रिकेट एकेडमी सिवान की टीम को रोमांचक मुकबले में मात्र 3 रनों से पराजित कर दिया। मऊ टीम के खिलाडी कुलदीप चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के मैच में निर्णायक इक़बाल कुरैशी व पिंटू रहे। कमेंटेटर की भूमिका में रजत, ओमकार एवं व स्कोरर की भूमिका में अयान एवं अयाज मौजूद रहे। कल दिनांक 08-01-26 को दूसरा लीग मैच मऊ और भभुआ के बीच खेला जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!