February 12, 2026 3:07 am

रैन बसेरा का निरीक्षण, ठंड में जरूरतमंदों की सुविधाओं का लिया गया जायजा

सोनभद्र। आज रॉबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने परिषद के अंतर्गत संचालित रैन बसेरा (शेल्टर होम) आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो।निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह में ठहरने वाले लोगों के लिए पर्याप्त कंबल, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध पाई गईं। नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया गया कि शीतलहर को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बनाए रखा जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जरूरतमंदों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!