January 15, 2026 5:19 pm

अंधविश्वास के चलते जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद

सोनभद्र। जनपद के थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरहुल गुरियावा टोला में अंधविश्वास के चलते हुई गंभीर आपराधिक घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। दिनांक 29.12.2025 को रामदुलारे उर्फ शंकर उम्र लगभग 55 वर्ष द्वारा अपने इकलौते पुत्र महेंद्र उर्फ पप्पू की दिनांक 07.12.2025 को हुई मृत्यु को लेकर अंधविश्वास से ग्रसित होकर यह गलत धारणा बना ली गई कि उसके पुत्र की मृत्यु उसके सगे भाई रामजियावन एवं चचेरे भाई छोटेलाल के भूत-प्रेत अथवा तंत्र-मंत्र के कारण हुई है। इसी अंधविश्वास एवं रंजिश के चलते दिनांक 29.12.2025 को सायं लगभग 07:00 बजे धारदार बलुआ से छोटेलाल तथा रामजियावन की पत्नी बदनिया पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। घटना के संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 278/25, धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर त्वरित विवेचनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 31.12.2025 को प्रातः लगभग 07:30 बजे गुरुहुल तिराहा से रामदुलारे उर्फ शंकर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त धारदार बलुआ भी बरामद किया गया।नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस निरीक्षक अपराध शिव प्रताप वर्मा थाना चोपन, उप निरीक्षक शिवानंद राय थाना चोपन, हेड कांस्टेबल पप्पू थाना चोपन, कांस्टेबल अखिलेश थाना चोपन

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!