January 15, 2026 4:39 pm

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी विदाई

सोनभद्र। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभवन नाथ त्रिपाठी सहित कुल 05 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शॉल, उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई। दिनांक 31 दिसंबर 2025 को जनपद में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा प्रदान करने के उपरांत अधिवर्षता आयु पूर्ण कर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभवन नाथ त्रिपाठी सहित चार अन्य पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित होकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी अपने लंबे सेवाकाल के दौरान प्रशासन और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति अपने शुभेच्छा संदेश व्यक्त किए। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभवन नाथ त्रिपाठी, महिला उप निरीक्षक (ना०पु०) रजनी श्रीवास्तव, रेडियो उप निरीक्षक हरिशंकर राय, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस बृजभूषण मिश्र, लीड फायरमैन ओमप्रकाश दुबे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!