सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपदवासियों को नव वर्ष–2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जनपदवासी जिले में अमन-चैन एवं सौहार्द बनाए रखने में निरंतर सहयोग करें तथा जिले के चौमुखी विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गरीबों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों एवं भौगोलिक दृष्टि से विषम क्षेत्रों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों को जनकल्याणकारी, विकासपरक एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि नववर्ष का जश्न आपसी भाईचारे, मेल-जोल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक समरसता को और मजबूत करें।
Author: Pramod Gupta
Hello









