February 12, 2026 3:30 am

किशोरी को अग़वा करने वाले युवक पर पुलिस ने किया BNS के तहत केस दर्ज

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता )बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।जानकारी के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को सोमवार को किसी अन्य गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भगा ले गया लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया सूत्रों के मुताबिक, लड़की और लड़का दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है, जिसके चलते लड़का लड़की को भगा ले गया
पुलिस ने लड़की की तलाश में सक्रियता दिखाई। पुलिस की सक्रियता देख आरोपी युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 185/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!