February 12, 2026 2:26 am

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन

सोनभद्र (दुद्धी)अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर दारुल उलूम कादरिया नूरिया गर्ल्स महाविद्यालय मल्देवा में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को मिलने वाली शासन से लाभ के बारे में जानकारी दी वही बताया कि संविधानिक रूप से अल्पसंख्यक समुदायों को धार्मिक स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार, समानता, रोजगार सहित कई अधिकार प्राप्त है।जिनकी निगरानी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा किया जाता है। इस दौरान 30 छात्राओं को फ़ज़ीलत की उपाधियों से नवाजा गया इस दौरान जलसे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अवसर हजरत नसीरे मिल्लत ,जुबेर आलम, मुफ्ती महमूद गुलाम सर्वर, हसनैन अली, कौनेन अली, शाहिद खान, निरंजन जायसवाल सहित तमाम हजरात उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!