January 14, 2026 11:16 pm

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण

– शिक्षण व्यवस्था, उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी (घसिया बस्ती) का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कार्य संचालित पाया गया।जिलाधिकारी ने कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके बौद्धिक स्तर का आकलन किया तथा शिक्षकों/शिक्षामित्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 55 छात्र-छात्राओं की तुलना में कम उपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक द्वारा पीने के पानी की समस्या, विद्युत आपूर्ति, विद्यालय तक पहुंच मार्ग की सड़क, इंटरलॉकिंग, तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था से संबंधित समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि घसिया बस्ती स्थित इस विद्यालय का समुचित कायाकल्प कराया जा सके। जिलाधिकारी ने मिड-डे मील की भी जांच की। बच्चों ने बताया कि भोजन निर्धारित मेनू के अनुसार तैयार किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!