January 14, 2026 9:42 pm

अवैध शराब तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

– 65 लाख की शराब बरामदगी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए थाना दुद्धी पुलिस ने मु0अ0सं0-308/2025 में वांछित अभियुक्त बलजिन्दर सिंह उर्फ हनी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सुबह दुद्धी रेलवे स्टेशन रोड स्थित मंजू जायसवाल पत्ता गोदाम के सामने से की गई। उल्लेखनीय है कि 05 दिसंबर 2025 को रजखड़ घाटी हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर एक ट्रक के पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक संख्या UP 63 T 6441 से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। जांच में ट्रक से 326 पेटी अंग्रेजी शराब व 169 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,669 बोतलें (लगभग 5960 लीटर) मैकडॉवेल्स नंबर-1 और रॉयल स्टैग शराब मिली थी। शराब व ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई थी। इस संबंध में थाना दुद्धी पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना में ट्रक चालक, ट्रक मालिक, दिल्ली की एक फर्म, ट्रांसपोर्ट कंपनी और पंजाब निवासी शराब तस्कर बलजिन्दर सिंह उर्फ हनी का नाम सामने आया था, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह सहित थाना दुद्धी पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!