January 14, 2026 10:39 pm

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई हिरासत में

सोनभद्र। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही जिला कांग्रेस कार्यालय से निकले, पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस टीम डटी रही। जैसे ही प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका इलाके की बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!