January 14, 2026 9:57 pm

पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रेशर हार्न के खिलाफ विशेष अभियान, 20 वाहनों से हार्न हटवाए

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रॉबर्ट्सगंज नगर व आसपास के प्रमुख मार्गों पर अवैध प्रेशर हार्न के खिलाफ शनिवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों, बस स्टैंड और ट्रक पार्किंग क्षेत्रों में वाहनों की व्यापक चेकिंग की। इस दौरान कई बस और ट्रक चालक प्रतिबंधित व हाई-डेसीबल प्रेशर हार्न का उपयोग करते पाए गए। सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 20 वाहनों से प्रेशर हार्न जब्त कर हटवाए गए तथा चालकों को भविष्य में ऐसे उपकरणों का उपयोग न करने की कड़ी हिदायत दी गई।

  • शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण
  • स्कूल, अस्पताल और आवासीय क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना
  • यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करना
  • सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रेशर हार्न, हाई-डेसीबल हार्न या किसी भी अवैध साउंड डिवाइस का प्रयोग न करें। साथ ही, सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!