सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के तीनताली गाँव निवासी पत्रकार शिव दास को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 105वें दीक्षांत समारोह में संप्रेषण पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। डॉ. शिव दास ने “Media Agenda-Setting on Reservation Issues in India (2005–2024): A Sociological Study” विषय पर शोध किया है, जिसे भारत में आरक्षण से जुड़े मीडिया विमर्श पर किए गए पहले व्यापक समाजशास्त्रीय अध्ययन के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विपरीत परिस्थितियों से निकलकर शिक्षा का लंबा सफर
शिल्पकार परिवार में जन्मे 46 वर्षीय डॉ. शिव दास का सफर प्रेरणादायक रहा है।
- प्राथमिक शिक्षा – प्रा.वि. बहुअरा
- कक्षा 6–10 – श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर
- इंटरमीडिएट (विज्ञान) – जयहिंद इंटर कॉलेज, अहरौरा (मिर्जापुर)
- स्नातक (जीव विज्ञान) – केबी पीजी कॉलेज, मिर्जापुर
- परास्नातक (संप्रेषण पत्रकारिता) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल
स्नातक और आगे की पढ़ाई के दौरान उन्हें ट्यूशन पढ़ाकर आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी शिक्षा पूरी करनी पड़ी।
मीडिया जगत में सक्रिय योगदान
शोधकर्ता बनने से पहले डॉ. शिव दास ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया, जिनमें अमर उजाला, दैनिक जागरण, चौथी दुनिया (साप्ताहिक), टोटल टीवी, साधना न्यूज़-शामिल हैं। उन्होंने सोनभद्र से ‘वनांचल एक्सप्रेस’ नामक साप्ताहिक समाचार-पत्र का प्रकाशन व संपादन भी किया। बाद में उन्होंने जनसंचार और पत्रकारिता विषय में यूजीसी-नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके बाद उनका चयन बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शोध के लिए हुआ, जहाँ उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना नेरलीकर के निर्देशन में अपना शोध पूर्ण किया।
शुक्रवार को मिलेगा सम्मान
बीएचयू के शुक्रवार को आयोजित होने वाले 105वें दीक्षांत समारोह में उन्हें ‘संप्रेषण पत्रकारिता’ में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









