सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) बभनी ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों मे सत्या खुशहाल जीवनदान नाम एनजिओ की तरह से किफायती मूल्य पर साईंकल का वितरण कर रही हैं ब्लाक के जनता इंटर कॉलेज, एमएसडी एकेडमी, होली लाइट, पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों मे सैकड़ो बच्चों को साईंकल वितरण की हैं जिससे बच्चों मे उत्साह और उमंग हैं उन्हें स्कूल आने जाने के लिए साधन उपलब्ध हो गया हैं। वैसे इस संस्था ने पुरे जिले मे सभी स्कूलों का लक्ष्य रखा हैं बच्चों को कम रेट मे सुविधा उपलब्ध कराएगी दूद्धी म्योरपुर मे भी संस्था ने साईकिल का वितरण किया हैं संस्था की सोनभद्र मे देख रेख कर रहे जितेंद्र कुमार ने बताया की यह संस्था NGO के तहत पुरे प्रदेश मे साईकिल जैसे जरूरत की चीजों को वितरण कर रही हैं और बच्चियों को स्वावलम्बन बनाने के लिए सिलाई मशीन का भी वितरण किया जायेगा।
इस मौके पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और अभिवावक कर्मचारी उपस्थित रहे।








