सोनभद्र:(दुद्धी) दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी के नाली सफाई का मामला तुल पकड़ता जा रहा है।कुछ शिकायतकर्ताओं ने खजूरी मुख्य मार्ग के किनारे बनी नालियों के साफ सफाई की गुहार आईजीआरएस पोर्टल पर लगाई।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पंचायत राज विभाग के एडीओ पंचायत के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी अनीश कुमार ने कुछ दूर तक बीच में नाली की सफाई मजदूरों से कराई और औपचारिकता पूरी की।लेकिन आधी अधूरी सफाई से कुछ घरों के पानी की निकासी होने पर ग्रामीण उमाशंकर मिश्रा ने पुनः25 नवंबर को शिकायत की जिसके निस्तारण में लिखा गया कि “मजदूरों से सफाई कराया जा रहा है”। शिकायत कर्ता का आरोप है कि मजदूरों से सफाई पूर्व में कराया गया वर्तमान में कोई सफाई नहीं हुआ और मेरे घर के अलावा अन्य ग्रामीणों के घरों के पानी निकासी नहीं हो पा रही जिससे काफी परेशानी हो रही है।शिकायत कर्ता ने सेक्रेट्री पर आरोप लगाया कि शिकायत का निस्तारण गांव के अपने चहेते सप्लायर और एक वार्ड सदस्य का हस्ताक्षर करा कर दिए जिससे उनके कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है।शिकायकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।









