February 13, 2026 7:47 pm

पुलिस द्वारा नाजायज चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

सोनभद्र। कोन (मुन्ना लाल जायसवाल) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित/वारंटेड अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान ग्राम रानीडीह से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान हरिओम उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र स्व० कामेश्वर, निवासी ग्राम चननी थाना कोन के रूप में हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोन पर मु०अ०सं०–253/25, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ०नि० शिवप्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया थाना कोन, हे०का० शिव कुमार यादव चौकी चकरिया थाना कोन, का० सूरज कुमार चौकी चकरिया थाना कोन

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!